इजरायल पर हमास ने 22 जगहों से दागे रॉकेट
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 08 Oct 2023 11:11 AM (IST)

Israel-Palestine Conflict: इजराइल पर गाजा पट्टी की तरफ से हमास ने अचानक हमला किया. ये हमला कितना बड़ा था, इसका अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि हमास ने कुल मिलाकर 5000 मिसाइलों को इजराइल पर दाग दिया. जवाबी कार्रवाई करते हुए इजराइली सेना ने भी गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया. इस तरह लगभग दो साल तक शांति रहने के बाद एक बार फिर से मिडिल ईस्ट में खूनी संघर्ष की शुरुआत हो चुकी है.