Haldwani Violence Mastermind Arrest: उत्तराखंड पुलिस ने Abdul Malik को दिल्ली से गिरफ्तार किया
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 24 Feb 2024 05:06 PM (IST)

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा का मास्टर माइंड अब्दुल मलिक गिरफ्तार हो गया है. हिंसा के आरोपी अब्दुल मलिक के वकील अजय बहुगुणा और शलभ पांडे का दावा है कि उत्तराखंड पुलिस ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया है. 8 फरवरी को बनभूलपुरा हिंसा के बाद अब्दुल मलिक फरार चल रहा है.