सपेरों के साथ सर्वे करने पहुंची थी टीम, जानिए ताजा अपडेट
ABP News Bureau | 14 May 2022 11:57 AM (IST)

ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे का काम शुरू हो चुका है और सर्वे टीम ने 5 में से 2 कमरों के सर्वे का काम पूरा कर लिया है और तीसरे कमरे का सर्वे का काम चल रहा है. सर्वे की टीम सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर मस्जिद परिसर में पहुंच गई थी और उसने काम शुरू कर दिया था. सर्वे का काम शांतिपूर्ण रूप से हो रहा है. पुलिस प्रशासन भी सचेत है.