Gyanvapi Survey : धार्मिक या राजनीतिक ? जानिए क्या है क्षेत्रीय नेताओं का मानना
ABP News Bureau | 07 May 2022 08:09 PM (IST)
वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे को लेकर विवाद लगातार जारी है. दूसरे दिन भी मस्जिद परिसर में सर्वे का जमकर विरोध हुआ और काम नहीं हो पाया. सर्वे टीम का कहना है कि उन्हें मस्जिद परिसर में नहीं जाने दिया गया. हिंदू पक्ष का कहना है कि मस्जिद के अंदर कई लोग मौजूद थे, जिन्होंने बैरिकेडिंग कर सर्वे टीम को रोक दिया. ऐसे में यह मुद्दा धार्मिक है या राजनीतिक , आइए जानते हैं इसपर क्षेत्रीय नेताओं की राय