Gyanvapi Survey Live Updates: पश्चिमी हिस्से की दीवार के पीछे मलबे की हिंदू पक्ष ने की जांच की मांग
ABP News Bureau | 15 May 2022 02:12 PM (IST)

वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में दूसरे दिन का सर्वे लगभग पूरा हो चुका है लेकिन सर्वे की टीम अभी तक बाहर नहीं आई है. आज यानी रविवार को मस्जिद परिसर में सर्वे करने के लिए टीम सुबह 8 बजे पहुंची थी. सर्वे दोपहर 12 बजे तक चलना था, लेकिन सर्वे करने वाली टीम मस्जिद से अभी तक नहीं निकली.सूत्रों के मुताबिक मस्जिद के अंदर सात- आठ फीट का ढेर मिला जो सफेद पेंट से ढका हुआ था. हिंदू पक्ष पश्चिमी हिस्से की दीवार के पीछे के मलबे के जांच की मांग कर रहा है.