Gyanvapi Row: हिंदू पक्ष ने कहा है कि अगर सुनवाई आज होती है तो हम उसके लिए भी है तैयार
ABP News Bureau | 24 May 2022 04:10 PM (IST)

ज्ञानवापी मस्जिद केस में आज दोपहर ढाई बजे सुनवाई होगी. ज्ञानवापी मस्जिद विवाद के लिए आज का दिन बेहद अहम है. वाराणसी की जिला अदालत अपना फैसला सुनाने वाली है जिसमें ये तय होगा कि केस की सुनवाई किस दिशा में आगे बढ़ाई जाए और सबसे पहले कौन सी याचिका पर सुनवाई की जाए. हिंदू पक्ष ने कहा है कि अगर सुनवाई आज होती है तो हम उसके लिए भी तैयार है.