Gyanvapi Row: ज्ञानवापी केस की प्रक्रिया में आज आएगा फैसला
ABP News Bureau | 24 May 2022 03:53 PM (IST)

वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद केस में आज दोपहर ढाई बजे सुनवाई होगी. ज्ञानवापी मस्जिद विवाद के लिए आज का दिन बेहद अहम है. वाराणसी की जिला अदालत अपना फैसला सुनाने वाली है जिसमें ये तय होगा कि केस की सुनवाई किस दिशा में आगे बढ़ाई जाए और सबसे पहले कौन सी याचिका पर सुनवाई की जाए. सोमवार को हुई सुनवाई में हिंदू पक्ष और मुस्लिम पक्ष ने अपनी-अपनी दलील दी.