Gyanvapi: मुस्लिम पक्ष की याचिका आज HC में दाखिल नहीं होगी
ABP News Bureau | 17 May 2022 09:30 AM (IST)

वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे के आखिरी दिन यानी सोमवार को हिन्दू पक्ष की तरफ से 12 फीट और 8 इंच लंबा शिवलिंग शिवलिंग मिलने का दावा किया गया. इसके बाद जिस जगह पर शिवलिंग मिलने का दावा किया गया, कोर्ट की तरफ से उसे सील करने के आदेश दिए गए. यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है. ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे के खिलाफ मुस्लिम पक्ष की तरफ से दायर याचिका पर आज सुनवाई होगी.