Gyanvapi Mosque Case : सर्वे के दूसरे दिन भी काम रहेगा जारी , देखिए पूरी रिपोर्ट
ABP News Bureau | 07 May 2022 05:05 PM (IST)

ज्ञानवापी मस्ज़िद श्रृंगार गौरी मामले में फ़िलहाल फ़ैसला सुरक्षित रखा गया है. मुस्लिम पक्ष की अर्जी पर सुनवाई करने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है. कोर्ट कमिश्नर को हटाने की मुस्लिम पक्ष की अर्जी पर सुनवाई के बाद फिलहाल सर्वे का काम जारी रहेगा. हालांकि आयुक्त वकील पर फैसला आना बाकी है लेकिन फिलहाल अजय मिश्रा सर्वे करेंगे. राखी सिंह, लक्ष्मी देवी, मंजू व्यास समेत पांच महिलाओं ने 18 अगस्त 2021 को संयुक्त तौर से सिविल कोर्ट में याचिका दायर की थी.