अब ज्ञानवापी के चप्पे-चप्पे का होगा सर्वे... उठेगा तहखाने के 'तिलिस्म' से पर्दा !
ABP News Bureau | 13 May 2022 07:32 AM (IST)

वाराणसी की ज्ञानवापी परिसर में सर्वे को लेकर भारी विवाद हुआ. कल कोर्ट ने अपना फैसला दे दिया और सर्वे का सस्पेंस खत्म कर दिया है. कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि ज्ञानवापी परिसर में सर्वे होगा और अगर तहखाना नहीं खुला तो ताला तोड़ा जाएगा. यानी अब ज्ञानवापी के तहखाने का तिलिस्म टूटने वाला है और सालों से दफन राज बाहर आने वाले हैं.