Gyanvapi Masjid Case : ज्ञानवापी मस्जिद के दीवारों पर मिले त्रिशूल और हाथी के निशान | Fatafat
ABP News Bureau | 31 May 2022 07:31 AM (IST)

ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का वीडियो सामने आया है. abp न्यूज के पास ये exclusive वीडियो मौजूद है, जिसमें वजूखाने से पानी निकालने के बाद की तस्वीरें हैं. तस्वीरें ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर मौजूद वजूखाने की हैं जो वीडियो उस वक्त शूट किया गया, जब ज्ञानवापी परिसर में अदालत के आदेश पर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई जा रही थी. अदालत की ओर से नियुक्त कमिश्नर की टीम सर्वे करा रही है. वजूखाने में पानी भरा हुआ है, उसे निकाला जा रहा है. पानी थोड़ा कम होने के बाद शिवलिंग जैसी आकृति नजर आती है. हिंदू पक्ष इसे ही शिवलिंग बता रहा है.