ज्ञानवापी मामला: आजादी से पहले के विवाद का हल निकलने वाला है ?
ABP News Bureau | 05 May 2022 09:41 PM (IST)
भारत की बात में स्पेशल सेगमेंट का। आज 6 मई है और आज की तारीख पर वाराणसी के साथ-साथ पूरे देश में चर्चा हो रही है। चर्चा इसलिए क्योंकि आज वाराणसी सिविल कोर्ट के आदेश के बाद ज्ञानवापी मस्जिद परिसर की वीडियोग्राफी होनी है। वीडियोग्राफी के पीछे वजह है श्रृंगार गौरी का मंदिर जो मस्जिद परिसर में मौजूद है और मस्जिद की दीवार से सटा हुआ है। वीडियोग्राफी के मुद्दे पर मुस्लिम पक्षकार और संत समिति आमने सामने आ गए हैं। मुस्लिम पक्षकार कह रहा है कि वो मस्जिद में किसी को घुसने नहीं देंगे और संत समिति का दावा है कि विरोध इसलिए क्योंकि मंदिर तोड़कर मस्जिद बनी है इसके सबूत पूरी दुनिया के सामने आ जाएंगे.