Gyanvapi Case Hearing : जानिए कौन तय करेगा अब Gyanvapi की तकदीर ?
ABP News Bureau | 20 May 2022 05:50 PM (IST)

वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद की वहां के जिला कोर्ट में ही सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट ने इस केस की सुनवाई करते हुए इसे वाराणसी जिला कोर्ट को भेज दिया है. अब मुकदमे से जुड़े सभी मामले जिला जज ही देखेंगे. आठ हफ्ते तक सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश लागू रहेगा. सुप्रीम कोर्ट ने 17 मई को 8 हफ्ते का अंतरिम आदेश जारी किया था.