भारतीय किसान यूनियन Haryana के अध्यक्ष Gurnam Singh Chaduni का ‘Mission Punjab' पर बड़ा बयान
ABP News Bureau | 17 Jul 2021 05:45 PM (IST)

कृषि कानूनों के खिलाफ लंब समय से जारी आंदोलन में दरार पड़ती दिख रही है. ये फूट भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के बयान की वजह से पड़ी है. उन्होंने पंजाब के किसान नेताओं से चुनाव लड़ने की अपील कर नए विवाद को जन्म दे दिया है. राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. एबीपी न्यूज़ के सहयोगी चैनल एबीपी सांझा से गुरनाम सिंह चढूनी ने एक्सक्लूसिव बातचीत की है.