Gujarat New CM: बनाए जा सकते हैं दो डिप्टी सीएम, विधायक दल की बैठक के बाद चुना जाएगा नया सीएम
ABP News Bureau | 12 Sep 2021 10:58 AM (IST)

गुजरात में विधानसभा चुनाव से लगभग 15 महीने पहले शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इस्तीफे से पहले कोई खास गतिविधि देखने को नहीं मिला और अचानक ही उनका इस्तीफा देखने मिला. विजय रुपाणी पिछले छह महीनों में हटाए जाने वाले बीजेपी के चौथे मुख्यमंत्री बन गए हैं.