Gujarat Cable Bridge Collapse: मोरबी में मौत, मातम और गंभीर सवाल | ABP News
ABP News Bureau | 31 Oct 2022 12:49 PM (IST)

Gujarat Cable Bridge Collapse Update: गुजरात के मोरबी में रविवार, 30 अक्टूबर को हुए केबल ब्रिज हादसे में अब तक 134 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 177 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है. राहत और बचाव काम जोर शोर से चल रहा है. तो वहीं, ब्रिज बनाने वाली कंपनी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज हुआ है. फिलहाल इस हादसे की जांच की जा रही है जबकि दूसरी तरफ कांग्रेस ने इसकी जांच की मांग की है.