Ground Report: देश के अलग-अलग शहरों में कैसा है कोरोना और वैक्सीनेशन का हाल?
ABP News Bureau | 15 May 2021 11:17 AM (IST)

देश में कोरोना संक्रमण से हालात अभी भी भयावह बने हुए हैं. हर दिन तीन लाख से ज्यादा नए केस आ रहे हैं और करीब चार हजार संक्रमितों की जान जा रही है. हालांकि अच्छी बात ये है कि नए केस से ज्यादा रिकवरी हो रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 326,098 नए कोरोना केस आए और 3890 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 3,53,299 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि 31,091 एक्टिव केस कम हुए हैं.