Ground Report: दिल्ली में क्या है वैक्सीनेशन का हाल?
ABP News Bureau | 22 May 2021 03:20 PM (IST)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर केंद्र सरकार से वैक्सीन उपलब्ध कराए जाने की अपील की है. केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में आज से युवाओं का वैक्सीनेशन बंद हो गया है. केंद्र सरकार ने युवाओं के लिए जितनी वैक्सीन भेजी थीं वो खत्म हो गई हैं. कुछ वैक्सीन की डोज बची हैं वो कुछ सेंटर में दी जा रही हैं, वो भी शाम तक खत्म हो जाएंगी. कल से युवाओं के वैक्सीनेशन के सभी सेंटर बंद हो जाएंगे.'