Russia Ukraine के बीच जारी है युद्ध, देखें War Zone से Ground Report
ABP News Bureau | 13 Mar 2022 10:00 AM (IST)

रूस यूक्रेन युद्ध का आज 18वां दिन है. दोनों देशों के बीच दो हफ्ते से जंग जारी है. यूक्रेन युद्ध में रूस ने अब अपनी रणनीति बदल ली है. रूस ने अब अलग-अलग इलाकों पर ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए हैं. वहीं कीव समेत कई शहरों पर घेरा और कस लिया है. इस बीच रूस के दो हेलिकॉप्टरों को यूक्रेन ने ढेर कर दिया, लेकिन रूस की मिसाइल पावर के आगे यूक्रेन बेदम है. 18 दिनों में 800 से ज्यादा मिसाइलों से यूक्रेन ने वार किया है. यही वजह है कि अमेरिका अब यूक्रेन को आधुनिक एयरडिफेंस सिस्टम देने पर विचार कर रहा है, लेकिन डर है कि तब तक देर ना हो जाए.