100 दिन बाद खाली हुआ Shaheen Bagh, देखिए- ग्राउंड रिपोर्ट
ABP News Bureau | 24 Mar 2020 09:54 AM (IST)

कोरोना वायरस को रोकने के लिए दिल्ली और केंद्र सरकार ऐहतियात के तौर पर हर कदम उठा रही है. दिल्ली में कर्फ्यू जैसे हालात हैं. ऐसे में जो लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई के मूड में हैं.
देश में CAA के खिलाफ प्रोटेस्ट का केंद्र रहा शाहीनबाग खाली कराया दिया गया है. आज 101वें दिन पुलिस ने टेंट उखाड़ दिया. हालांकि कुछ लोगो ने विरोध किया जिसकी वजह से दिल्ली पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में ले लिया है.