Delhi के बाजारों में क्या हो रहा है कोरोना के नियमों का पालन? देखें Ground Report
ABP News Bureau | 20 Jun 2021 08:03 PM (IST)

दिल्ली में अनलॉक होने के बाद दिल्ली की सड़कों पर भीड़ भी खूब देखी जा रही है. मॉल, मार्किट और रेस्टुरेंट पूरी तरह से खुल गए है. हालांकि अभी रेस्टुरेंट को 50% सिटिंग से ही खुलने की इजाज़त दी गई है. और अगर बाज़ारो की बात करे तो बाज़ारो में भी अब भीड़ बढ़ने लगी है. लेकिन इस बढ़ती भीड़ के साथ क्या कोरोना नियमो का पालन हो रहा है और क्या लोगो के बीच कोरोना को लेकर सतर्कता है , इसको जानने के लिए हमने दिल्ली के बाज़ारो का जायज़ा लिया.