Ground Report: दिल्ली के चाणक्यपुरी में पानी के लिए मारामारी, कोरोना का डर भूले लोग
ABP News Bureau | 12 Jun 2021 02:44 PM (IST)

कोरोना से बचाव के दो सबसे कारगर उपाय हैं - मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखना. लेकिन जब बात ज़िन्दगी की जद्दोजहद की हो तो कोरोना से बचाव की हिदायतें कहीं पीछे छूट जाती हैं. राजधानी दिल्ली में भी कोरोना की दूसरी लहर ने हाहाकार मचा दिया था. अब मामले भले ही कम हुए हों लेकिन कोरोना फैलने का खतरा अभी भी कम नहीं हुआ है. ऐसा हम इसलिये कह रहे हैं क्योंकि बढ़ती गर्मी के बीच पानी की किल्लत से जूझ रहे लोग पानी के टैंकर को देखते ही उस पर चढ़ने की कोशिश में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क भूल जाते हैं.