Ground Report: Mumbai में अलग-अलग सेंटर पर Corona Vaccine खत्म, लोग नाराज
ABP News Bureau | 25 Apr 2021 12:43 PM (IST)

मुंबई में आज अलग-अलग केंद्रों से वैक्सीन की किल्लत की तस्वीरें सामने आईं. नेस्को और बीकेसी वैक्सीनेशन सेंटर के बाहर नो वैक्सीन के पोस्टर चस्पा कर दिए गए हैं. कल इन सेंटर्स के बाहर लोगों की लंबी कतार दिखी थी. तब लोगों से कहा गया था कि आज वैक्सीन लग जाएगी.. मगर जब आज लोग वैक्सीन लगवाने गए तो नो वैक्सीन का पोस्टर लगा दिखा. इस अव्यवस्था की वजह से लोगों में खासा नाराजगी भी नजर आई.