Pulwama के राजपोरा इलाके में ग्रेनेड अटैक, सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी
ABP News Bureau | 14 Sep 2021 02:28 PM (IST)

जम्मू कश्मीर में आतंकियों के हमले में तीन नागरिक घायल हो गए हैं. आतंकियों ने पुलिस बल को निशाना बनाकर ग्रेनेड फेंका लेकिन निशाना चूक गए. जिस कारण ग्रेनेड वहां खड़े नागरिकों के बीच गिरा और ब्लास्ट हो गया. घटना पुलवामा जिले की है. बताया जा रहा है कि जिस वक्त आतंकियों ने हमला किया उस वक्त पुलिस की टीम कहीं जा रही थी. अधिकारियों ने बताया कि घायल नागरिकों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज जारी है.