Greater Noida में गुमशुदा का पता बताने के नाम पर ब्लैकमैल करने वाला ठग गिरफ्तार
ABP News Bureau | 05 Jan 2020 08:24 AM (IST)

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है जो गुमशुदा लोगों के नाम पर उनके परिवार वालों से ठगी करता था. आरोप है कि लापता लोगों के पोस्टर पर जो फोन नंबर होते हैं उस पर फोन कर ये शातिर उन्हें ये बताता था कि गायब शख्स उसके पास है. इस नाम पर वो लापता लोगों के घरवालों से पैसे लेता था. इतना ही नहीं कई मामलों में ये शातिर पैसे नहीं देने पर गुमशुदा को जान से मारने और नुकसान पहुंचाने की धमकी देता था.