Greater Noida: जेवर एयरपोर्ट पर जमीन अधिग्रहण को लेकर किसानों और प्रशासन में टकराव
ABP News Bureau | 27 Jan 2020 04:44 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा में किसानों और प्रशासन में टकराव हो गया है. जेवर एयरपोर्ट पर जमीन का कब्जा लेने पहुंचे जिला प्रशासन के अधिकारियों को पहले किसानों ने मना किया. बात बढ़ी तो पथराव भी होने की खबर आ गई है. पथराव में कई लोगो के घायल होने की सूचना मिली है.