Floor Test के लिए राज्यपाल ने विधानसभा सत्र बुलाने से किया मना | Rajasthan Political Crisis
एबीपी न्यूज़ | 24 Jul 2020 04:40 PM (IST)

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विधानसभा का सत्र बुलाए जाने को लेकर अडिग हैं. इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री कांग्रेस के विधायकों के साथ राजभवन पहुंचे और यहां राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की. इसी दौरान विधायकों ने राजभवन परिसर में नारेबाजी की. राज्यपाल ने विधानसभा सत्र बुलाए जाने से इनकार किया है.