वैक्सीनेशन पर नए ऐलान के बाद सरकार का कितना बढ़ा खर्च, देखिए ये रिपोर्ट
ABP News Bureau | 09 Jun 2021 08:54 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल देश के नाम अपने संबोधन में वैक्सीन नीति में बड़े बदलाव का ऐलान किया था. प्रधानमंत्री ने ऐलान किया था कि अब राज्यों के हिस्से की वैक्सीन भी केंद्र सरकार ही खरीदेगी. साथ ही 21 जून से 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को मुफ्त वैक्सीन देने का भी ऐलान किया गया. ऐसे में अब केंद्र सरकार को पहले की अपेक्षा ज्यादा पैसों की जरूरत पड़ेगी. वित्त मंत्रालय के सूत्रों का आंकलन है कि पीएम के जरिए घोषित नई वैक्सीन नीति के लिए अब 45000-50000 हजार करोड़ रुपये की आवश्यकता पड़ेगी. हालांकि उन्होंने कहा कि फिलहाल वैक्सीन खरीदने के लिए पैसों की कोई कमी नहीं है क्योंकि इसके लिए बजट में ही प्रावधान किए गए थे.