जासूसी कांड को लेकर सरकार-विपक्ष आमने-सामने
ABP News Bureau | 20 Jul 2021 02:31 PM (IST)

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्षी दलों को निशाने पर लिया. योगी ने कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों पर गलत वातावरण बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया. जासूसी कांड को लेकर उन्होंने ये प्रेस कॉन्फ्रेंस की. सीएम ने कहा कि संसद सत्र शुरू होने से पहले सनसनीखेज चीजें परोसी गईं.