कोरोना के मामले बढ़ने के बाद भारत सरकार पूरी तरह से अलर्ट मोड पर
ABP News Bureau | 26 Dec 2022 09:03 AM (IST)

चीन समेत दुनिया के कई देशों में ओमिक्रोन के सब वेरिएंट बीएफ.7 (Omicron BF.7) से संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद भारत सरकार पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. कोविड (Covid-19) को लेकर केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को भी कई दिशा निर्देश दिए हैं. केंद्र सरकार ने सभी राज्यों से कहा है कि वे देश में कहीं से भी संभावित उछाल के संकेतों का जल्द पता लगाने के लिए श्वसन संबंधित बीमारियों की निगरानी को लेकर अस्पताल आधारित व्यवस्था को मजबूत करें.
#Covid19 #CovidNews #CovidNewPolicy