Bangladesh में हिंसा के बीच भारतीयों के लिए सरकार ने जारी की एडवाइजरी | ABP News |
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 18 Jul 2024 02:02 PM (IST)
Bangladesh Reservation Protest : बांग्लादेश में भी आरक्षण की वजह से बवाल हो गया. इसमें अब तक कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई. बांग्लादेश में हजारों छात्र सड़कों पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं और आरक्षण खत्म करने की मांग कर रहे हैं. इस प्रदर्शन ने अब हिंसक रूप ले लिया है. पुलिस के साथ झड़प में 6 लोगों की जान चली गई. वहीं, 400 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं. ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार शाम ढाका में आंदोलन शुरू हुआ था. इस बीच छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई. इसमें एक बच्चे समेत 6 लोगों को गोली लगी है.