Gorakhpur: विकास और समस्याओं पर क्या कहता मुस्लिम समाज? UCC पर ज्यादा फोकस ।
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 08 Feb 2024 10:02 PM (IST)

भारत में 2024 का लोकसभा चुनाव का डंका बज चुका है... एक तरफ जहां बीजेपी यूपी में 80 तो वहीं देश में 400 सीटों पर जीत का दावा कर रही है... तो वहीं यूसीसी (यूनिफॉर्म सिविल कोड) और कई ऐसे मुद्दे हैं जिसमें विरोधाभास भी है... मुस्लिम समाज इसे लेकर भ्रम की स्थिति में है... ऐसे में विकास और जन समस्याओं के बीच मुस्लिम समाज भाजपा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का समर्थन कर रहा है... संविधान और कानून के साथ सामाजिक बंधनों में तो वह सरकार के साथ है, लेकिन शरीयत के मुद्दे पर वह समझौता नहीं करना चाहता है....