Maharashtra : चलती ट्रेन में बदमाशों ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, यात्रियों से लूटपाट भी की
ABP News Bureau | 09 Oct 2021 03:53 PM (IST)
लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में एक महिला के साथ कथित गैंगरेप की वारदात सामने आई है. जिसके बाद चार लोगों को गिरफ्तारी भी हुई है और चार अन्य की तलाश जारी है. वहीं इस मामले में जीआरपी कमिश्नर कैसर खालिद ने बताया की क़रीब 8 लोगों ट्रेन में चढ़े थे. इन लोगों ने पहले लूटपाट की और फिर एक महिला जो की अपने पति के साथ यात्रा कर रही थी उसके साथ बलात्कार किया.इस मामले में 4 आरोपियों को पकड़ा गया है और 4 अन्य की तलाश की जा रही है.