Delhi के लिए राहत की खबर, तेजी से घट रहे हैं कोरोना के मामले | फटाफट
ABP News Bureau | 18 Jan 2022 01:01 PM (IST)

कोरोना की बेकाबू रफ्तार देश में जारी है. हालांकि, इसके नए मामलों में अब कुछ कमी देखी जा रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 2 लाख 38 हजार 18 नए मामले आए हैं जबकि 310 लोगों की मौत हुई है. हालांकि, इस दौरान 1 लाख 57 हजार 421 कोरोना के मरीज ठीक हुए हैं. कुल की तुलना में आज कोरोना के 20 हजार 71 कम मामले आए हैं. सोमवार को कोरोना के 2 लाख 58 हजार 89 नए मामले सामने आए थे.