गोमती रिवर फ्रंट घोटाला: यूपी समेत 3 राज्यों में CBI की छापेमारी
ABP News Bureau | 05 Jul 2021 01:30 PM (IST)

यूपी के चर्चित गोमती रिवर फ्रंट घोटाले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है. सीबीआई की एंटी करप्शन विंग घोटाले को लेकर कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. सीबीआई की टीम ने यूपी के अलावा राजस्थान और पश्चिम बंगाल में 40 जगहों पर छापेमारी की है.