GOA OATH: PRAMOD SAWANT ने ली CM पद की शपथ, PM MODI समेत कई बड़े नेता थे मौजूद
ABP News Bureau | 28 Mar 2022 01:06 PM (IST)

प्रमोद सावंत ने सोमवार को लगातार दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. मंच पर पीएम मोदी के अलावा बीजेपी के बड़े नेता भी मौजूद थे. उन्हें राजधानी पणजी के श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित एक समरोह के दौरान राज्यपाल पी.एस. श्रीधरण पिल्लई ने प्रमोद सावंत को सीएम पद की शपथ दिलाई गई. वह सावंत तीसरी बार विधायक चुने गए हैं. वे विधानसभा के पूर्व स्पीकर रह चुके हैं. प्रमोद सावंत उत्तरी गोवा के सांखालिम से विधायक हैं. 2017 में विधानसभा अध्यक्ष चुने गए थे. मार्च 2019 में पहली बार सीएम बने. पेशे से एक आयुर्वेद चिकित्सक हैं.