Bhupesh Baghel के बयान पर बोले Ghulam Nabi Azad, कहा- बेचारे नए-नए CM बने हैं, उनका कसूर नहीं है
ABP News Bureau | 14 Sep 2022 08:59 PM (IST)

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने गुलाम नबी पर बीजेपी के लिए सॉफ्ट रहने का आरोप लगाते हुए कहा था कि कश्मीर में सभी नेताओं का नजरबंद किया गया था, लेकिन गुलाम नबी को घर में बंद नहीं किया गया. इस पर नबीं ने कहा कि भूपेश बघेल की गलती नहीं है वे नए-नए सीएम बने हैं क्योंकि असली सीनियर लीडर तो बम ब्लास्ट में मारे गए थे. चौथी लाइन वाले को पहली लाइन में ला दिया. उन्हें नेशनल और संसदीय का अनुभव बहुत कम है.