Ghaziabad Fire: AC में ब्लास्ट के बाद बिल्डिंग में लगी भीषण आग
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 19 Jun 2024 09:46 AM (IST)
Ghaziabad Fire: AC में ब्लास्ट के बाद बिल्डिंग में लगी भीषण आग गाजियाबाद की एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है. बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में ये आग AC में ब्लास्ट होने के बाद लगी. गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर 13 में स्थित मर्लिन सोसाइटी की बिल्डिंग में एसी ब्लास्ट के कारण आग लग गई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। लेकिन घर का सारा सामान जलकर राख हो गया है। हालांकि आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है।आग से कुछ सामान जल गया था और गर्मी के कारण बिल्डिंग में रखा कुछ सामान पिघल कर खराब हो गया।