Ghaziabad में 9वीं की छात्रा को 2 घंटे के लिए बनाया गया DM
ABP News Bureau | 29 Jan 2020 08:06 AM (IST)

गाजियाबाद में स्कूल की कुछ छात्राओं को एक दिन के लिए अपना सपना जीने का मौका दिया गया है. जिसमें एक छात्रा को 2 घंटे के लिए डीएम तक बना दिया गया. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत गाजियाबाद में स्कूल की 10 छात्राओं को चुना गया है. जो एक दिन के लिए अपने सपने को जिएंगी. साक्षी का सपना बड़े होकर IAS बनने का है. और साक्षी को गाजियाबाद के डीएम अजय शंकर पांडेय ने 2 घंटे के लिए जिलाधिकारी बना दिया.