GDP तीसरी तिमाही में बढ़कर 4.7 फीसदी पर आई
ABP News Bureau | 28 Feb 2020 07:21 PM (IST)

देश की आर्थिक विकास दर को लेकर मामूली राहत की खबर आई है. चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में देश की जीडीपी (आर्थिक विकास दर) 4.7 फीसदी पर आई है जो कि दूसरी तिमाही के मुकाबले मामूली बढ़त है. दूसरी तिमाही में भारत की जीडीपी 4.5 फीसदी रही थी और ये साढ़े छह सालों के निचले स्तर पर आ गई थी. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश की जीडीपी चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 4.7 फीसदी रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 5.6 फीसदी थी.