विद्यामंदिर ट्रस्ट के 75 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए Gautam Adani, सुनिए क्या कहा
ABP News Bureau | 08 Jan 2023 03:55 PM (IST)

देश के जाने-माने उद्योगपति गौतम अडाणी ने आज गुजरात के पालनपुर में विद्यामंदिर ट्रस्ट के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने इस मौके पर अपने कारोबार के बारे में बताते हुए कई रोचक बातें बताई. उनका मानना है कि देश को एक अदाणी नहीं सौ अदाणी चाहिए. उनका कहना है कि शुरुआती दौर में राजीव गांधी और नरसिम्हा सरकार की नीतियों से उन्हें बिजनेस बढ़ाने में काफी मदद मिली.