RAJASTHAN: कांग्रेस विधायक के बेटे के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज
ABP News Bureau | 28 Mar 2022 10:11 AM (IST)

राजस्थान में रेप पर फिर राजनीति गरमाई है.इस बार मामला एक नाबालिग की अस्मिता से जुड़ा है. गैंगरेप के मामले में आरोपों के घेरे में सत्ताधारी पार्टी के ही विधायक का बेटा है. लिहाजा बीजेपी और कांग्रेस के बीच राजनीतिक तलवारें खिंच गई हैं. राजस्थान से कांग्रेस विधायक जोहरी लाल मीणा के बेटे दीपक पर गैंगरेप का मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है.. दौसा पुलिस ने दीपक समेत कुल 5 लोगों पर गैंगरेप का मामला दर्ज किया है. जिसमें तीन नामजद आरोपी हैं. दीपक के अलावा विवेक और नेतराम नाम के दो और नामजद आरोपी हैं. आरोप है कि दौसा जिले के मंडावर में दीपक ने दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया.