Gandhinagar: पेथापुर गौशाला के सामने कोई छोड़ गया मासूम बच्चा, CCTV की जांच कर रही पुलिस
ABP News Bureau | 09 Oct 2021 10:38 AM (IST)

गुजरात के गांधीनगर में पेथापुर गौशाला के सामने से पुलिस को एक मासूम बच्चा मिला है. कोई अनजान शख्स बच्चे को गौशाला के सामने बने मंदिर में छोड़ गया था. अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि ये बच्चा कौन है? इस बच्चे को कौन छोड़ कर गया? फिलहाल बच्चे को बाल संरक्षण विभाग की देखरेख में रखा गया है.