ऑक्सीजन प्लांट लगाने की बजाय विज्ञापनों पर खर्च किया गया फंड- BJP का केजरीवाल सरकार पर आरोप
ABP News Bureau | 25 Apr 2021 11:30 AM (IST)

ऑक्सीजन की कमी को लेकर बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बड़े गंभीर आरोप लगाए हैं. अमित मालवीय ने कहा है कि केंद्र ने ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए फंड दिया था, लेकिन केजरीवाल ने ऑक्सीजन प्लांट लगाने की बजाए विज्ञापनों पर पैसा खर्च किया.