परदे के पीछे रहने वाले Uddhav Thackeray के किंग से किंग मेकर बनने की पूरी कहानी
ABP News Bureau | 29 Dec 2019 10:00 PM (IST)

उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं. बाल ठाकरे की विरासत के हकदार उद्धव राजनीति के अलावा फोटोग्राफी में भी माहिर हैं. उनकी छवि एक सौम्य नेता की जो हमेशा परदे की पीछे रहकर काम करता है. महाराष्ट्र विधानसभा में उद्धव ठाकरे सरकार को 169 विधायकों का समर्थन मिला है. मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने कहा था कि मैं पहला मुख्यमंत्री हूं जिसने मुंबई में जन्म लिया. यह मेरे दिमाग में चल रहा है, मैं शहर के लिए क्या कर सकता हूं.