Rohini Court Firing : कोर्ट के भीतर फायरिंग में गैंगस्टर की हत्या, पुलिस ने हमलावर को भी मार गिराया
ABP News Bureau | 24 Sep 2021 04:14 PM (IST)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोहिणी अदालत में शुक्रवार को बदमाशों ने गोलीबारी में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी को मार गिराया. बदमाशों ने कोर्ट रूम नंबर 207 के अंदर जब फायरिंग की तब कोर्ट में सुनवाई चल रही थी, जज इजलास पर बैठे थे. वहीं पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में हमलावर दो बदमाशों को मार गिराया. पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि हमलावर वकीलों की वेश में आए थे.