Kanpur में 24 घंटे में चार हत्याएं, SP नेता को मारी गोली
ABP News Bureau | 02 Oct 2021 01:13 PM (IST)

कानपुर शहर में भले ही कानून व्यवस्था को सुधारने के लिये पुलिस कमिश्नरेट लागू हो गई हो मगर अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. जहां एक तरफ पुलिस की पिटाई से प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की घटना का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि, तभी एक बार फिर से शहर के बर्रा थाना क्षेत्र इलाके में बीच बाजार में बदमाशों ने सपा नेता की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए.