Delhi violence: पूर्व उप राष्ट्रपति Hamid Ansari का बड़ा आरोप- 'हिंसा होती रही, सरकार सोती रही'
ABP News Bureau | 03 Mar 2020 02:12 PM (IST)
दिल्ली हिंसा को लेकर पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सरकार ने हिंसा रोकने की कोशिश नहीं कि. उन्होंने कहा कि दिल्ली हिंसा पूरी तरह से सुनियोजित थी. एबीपी न्यूज़ चैनल से एक्सक्लूसिव बात करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में हिंसा होती रही और सरकार सोती रही. इसके अलावा उन्होंने सरकार पर कई आरोप लगाए.