चीन के झांसे में आ नेपाल के पूर्व पीएम ओली भारत की ओर करवा रहे पत्थरबाजी | Nepal India Releations
ABP News Bureau | 06 Nov 2022 10:52 AM (IST)

नेपाल के पीएम रह चुके ओली अपने ऊट पटांग बयानों के लिए कई बार हंसी के पात्र बन चुके हैं. भगवान राम नेपाली थे और असली अयोध्या भारत में नहीं बल्कि नेपाल में है...ये सब बयान ओली के हैं...ओली जब भी मुंह खोलते हैं तब अपनी फजीहत कराते हैं...अब तो ओली की जुबान मनोरंजन की बजाए फसाद कराने लगी है...भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले ओली के समर्थक अब भारत की तरफ पत्थरबाजी करने लगे हैं.