Mumbai के पूर्व कमिश्नर Param Bir Singh भगोड़ा घोषित
ABP News Bureau | 17 Nov 2021 06:32 PM (IST)

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को भगोड़ा घोषित कर दिया गया है. महाराष्ट्र सरकार ने कोर्ट के जरिए परमबीर सिंह को भगोड़ा घोषित करा दिया है. महाराष्ट्र के सरकारी वकील शेखर जगताप ने ABP को ये जानकारी दी है. करोड़ों रुपये की अवैध वसूली के केस में महीनों से फरार हैं परमबीर सिंह.